अलकनंदा नदी में कूदी महिला लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

रुद्रप्रयाग, 21 मार्च (हि.स.)। अलकनंदा नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन गुरुवार को भी कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटा ली है। महिला की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, आपदा प्रबंधन और पुलिस ने अलकनंदा के किनारों पर खोजबीन की।

जांच दलों ने मुख्यालय से लेकर श्रीनगर डैम साइड तक अलकनंदा नदी किनारे खोजबीन की, मगर महिला का कोई पता नहीं चल सका है। जब तक महिला का पता नहीं चलता खोजबीन जारी रहेगी। श्रीनगर पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर महिला की पूरी जानकारी जुटा ली गई है। उन्होंने बताया कि महिला का नाम प्रीति देवी (29) पत्नी अरविंद बुटोला है। महिला का मायका जवाड़ी है। जबकि ससुराल बिजराकोट है। महिला मुख्यालय स्थित महादेव मोहल्ले में रहती थी। एक माह से उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि महिला हल्की डिप्रेशन में भी थी। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/राेहित/रामानुज

   

सम्बंधित खबर