संत गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

समानता के मसीहा थे संत गुरु रविदास जी : स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज
रामगढ़। स्टेट समाचार
रामगढ़ के गांव केसौ मन्हासा में वीरवार को संत गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष में विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय रविदास सभा द्वारा इलाके के सभी रविदास सभाओं व संगतों के सहयोग से प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। संगतों ने गुरु गद्दी व रविदास मंदिर में माथा टेका व पूजा अर्चनाकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज पठानकोट वाले ने गुरु रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला व भक्तों से गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरु रविदास जी को समानता का मसीहा करार देते हुए स्वामी जी ने कहा कि गुरु रविदास जी ने झुठे धार्मिक आंडबरों  एवं अंधविश्वास के घोर अंधकार में फंसी जनता को ज्ञान की रोशनी में प्रकाशमय किया। गुरु जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने से ही समाज व समूचे विश्व का कल्याण संभव है। धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और धार्मिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

   

सम्बंधित खबर