मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला जिले के प्रवास पर

भोपाल, 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) मंडला जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.10 बजे भोपाल से मंडला के रपटा घाट पहुंचकर मॉ नर्मदा के दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 12.25 बजे नेहरू स्मारक रानी दुर्गावति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, दोपहर 12.30 बजे निषादराज भवन में आमसभा एवं दोपहर 1.20 बजे नामांकन रैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2.30 बजे जिला कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक एवं वरिष्ठ कार्यकताओं से भेंट करेंगे। जिसके पश्चात् दोपहर 3.30 बजे शक्तिवंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं सायं 4 बजे होटल बिठ्ठल इन में बालाघाट लोकसभा की बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर