इंदौर: काम पर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

इंदौर, 22 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता के बीच मप्र में बदमाशों के होसले बुलंद है। बदमशा दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में ही एक मामले में शुक्रवार सुबह इंदौर में चौइथराम मंडी जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार घटना इंदौर के गोपुर चौराहे की है। पुलिस के मुताबिक द्वारकापुरी में रहने वाले दीपक पुत्र परसराम नागर चौइथराम मंडी में हम्माली का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह काम पर जा रहा था। इस दौरान गोपुर चौराहे पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आए और युवक को गोली मार कर फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीपक के पीछे बाइक सवार दो युवक पहुंचे थे।

उन्होंने ने दीपक पर फायर किया और भाग गए। युवक के जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार को सूचित किया। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। दीपक के परिवार में उसके चार बच्चे हैं। दीपक की हालत गंभीर है, डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है। जहां दीपक पर हमला हुआ वहां आसपास के फुटेज पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ 307 एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा

   

सम्बंधित खबर