विश्व संवाद केंद्र पर पत्रकारों ने जमकर खेली होली

विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों ने मनाई होली

मेरठ, 22 मार्च (हि.स.)। केशव भवन स्थित विश्व संवाद केंद्र में शुक्रवार को पत्रकार होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान हंसी-ठहाकों की रचनाओं के पाठ के साथ ही पत्रकारों ने फूलों और रंगों से जमकर होली खेली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने हास्य-व्यंग्य के साथ शृंगार और संगीत से जुड़ी रचनाओं का पाठ किया। कवि चरण सिंह स्वामी ने हास्य रचनाओं का पाठ करके माहौल को हास्य से भर दिया। शृंगार के कवि ब्रजभूषण ने अपनी रचनाओं से वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा खेली जाने वाली होली की याद दिलाई। वरिष्ठ पत्रकार संतोष शुक्ला ने होली पर गाए जाने वाले रागों और संगीत के बारे में उत्कृष्ट जानकारी दी। कवि डॉ. सुधाकर आशावादी ने अपनी हास्य व्यंग की कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। इसके बाद सभी ने आपस में फूलों और रंगों से होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बिहारी ने तथा संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह, प्रो. प्रशांत कुमार, महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तनेजा, प्रवीण दीक्षित, बृजेश जैन, मितेंद्र गुप्ता, शरद व्यास, नेहा त्यागी, पारुल, विशाल शर्मा, डॉ. विवेक सिंह, संजीव मिश्र, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, उत्तम सैनी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर