बहु से छेडछाड़ और दुष्कर्म करने वाला ससुर गिरफ्तार

बहु से छेडछाड़ और दुष्कर्म करने वाला ससुर गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। बहु से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने वाले आरोपित ससुर को पुवायां पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुवायां थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने ससुर प्रेमचन्द्र पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी, तभी सूचना मिली आरोपी प्रेमचन्द्र अपने अधिवक्ता से मिलने पुवायां कचहरी आया है। वह एचडीएफसी बैंक के पास खड़ा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरिक्षिक ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर