अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने जंजीरों में बंधे सपा विधायक अमिताभ

कानपुर,22 मार्च(हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई अपने आप को जंजीरों में बांधकर समर्थन किया।

अपने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करने के लिए प्रसिद्ध समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई आज फिर एक बार मीडिया की सुर्खियों में आ गए। जब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे तो वहां सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी उनके समर्थन में पहुंचे।

वह अपने आप को अलग दिखाने के लिए जंजीरों से जकड़े हुए नजर आए। यह जानकारी होते ही कानपुर नगर के मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस तरह की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि यह अन्यायपूर्ण है। ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर