सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता : मंत्री गणेश जोशी

- आगामी 26 और 29 मार्च को वाल्मीकि सम्मेलन की तैयारियों की हुई चर्चा

देहरादून, 22 मार्च (हि.स.)। मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों के संबंध में बैठक की। इस दौरान मंत्री की ओर से 26 मार्च को नामांकन और 29 मार्च को पथरियापीर में वाल्मीकि सम्मेलन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि सम्मेलन को राज्य के चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का समुचित पालन जाए।

बैठक में भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, कमली भट्ट, आर.परिहार, जीवन लामा, सह संयोजक निरंजन डोभाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश/प्रभात

   

सम्बंधित खबर