मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के आह्वान पर किया गया पौधारोपण

सहरसा,02 जुलाई (हि.स.)।ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निबटने के लिए पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण कार्यक्रम आवश्यक है।इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर से चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।उक्त अवसर पर भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने भी अपने मां के नाम पर एक पेड़ लगा लोगों को एक संदेश देने का काम किया।आज की जो स्थिति है जिस तरह गर्मी विकराल रूप धारण किए हुए हैं इस स्थिति में हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना ही चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा,जो आने वाली पीढियों को राहत व सुकून दिलायेगी।उन्होंने कहा कि यह हमारे धरती को हरा भरा और बेहतर बनाने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में विगत एक दशक में प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन के जरिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के जो प्रयास किए हैं। यह अभियान उसी की एक कड़ी है। मौके पर अजय गुप्ता,राजू गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर