सड़क दुर्घटना में दंपति घायल

जलपाईगुड़ी, 23 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बटालियन मोड़ पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक दंपति घायल हो गए है। घायल दंपति के नाम देवाशीष नंदी और पापिया नंदी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपति बाइक से सिलीगुड़ी से फूलबाड़ी की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना में दंपति बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर