विरासत बचाओ यात्रा के लिए हेरिटेज वॉक वाल्मीकि नगर में किया गया

पश्चिम चंपारण(बगहा), 23 मार्च(हि.स.)।बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड के द्वारा बिहार दर्शन के उदेश्य से पर्यटन मंत्रालय, पटना, भारत सरकार के सहयोग से एबीटीओ एवं अन्य संगठन द्वारा विरासत बचाओ यात्रा एवं देखो अपना देश के प्रचार-प्रसार हेतु हेरिटेज वॉक निकाला गया।यह यात्रा वाल्मीकी नगर के कौलेशवर मंदिर से शुरू होकर जटा शंकर मंदिर होते हुए भारतीय सीमा में पड़ने बाले सोन नदी तक संपन्न हुआ।

दुनियां के पुराने सभ्यताओं में एक भारतीय सभ्यता के इतिहास जो लगभग 7500 वर्ष पुराने रामायन एवं लगभग 2500 वर्ष पुराने बौद्ध दर्शन को देश दुनियाँ में प्रचार-प्रसार हेतु यह विरासत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान विद्यालय के बच्चों में निबंध प्रतियोगिता भी रखी गयी, जिसका शिर्षक था वाल्मीकि नगर - विश्व प्रर्यटन का केन्द्र,जिसमें लगभग 25 बच्चों ने भाग लिया और सफल 10 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

सभी धर्मो के संगम के साथ-साथ प्रकृति के गोद में बसा वाल्मीकि नगर के वाइल्ड लाइफ,नदी, एंसिएंट कल्चर , अंतर्राष्ट्रीय भाई चारा , को लेकर यात्रा में भाग लेने बाले अधिकारी, विशेषज्ञ, स्कौलर , छात्र, शिक्षक टुरिज्म स्टेक होल्डर और ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर एबीटीओ के सचिव कौलेश कुमार,सचीन शर्मा , विवेक पाण्डे आशुतोश कुमार दृवेदी,मनीष सरकार, अनुराग आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी/चंदा

   

सम्बंधित खबर