बागेश्वर के डीएम ने 26 मार्च को घोषित किया होली का स्थानीय अवकाश

नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में होली का मुख्य पर्व-छलड़ी 26 मार्च को मनाया जाएगा। कुमाऊं में होलिका दहन और पूर्णिमा व्रत रविवार 24 मार्च को होगा, जबकि छरड़ी काशी में 25 मार्च को और कुमाऊं में मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं दंपति टीका 27 मार्च को होगा और होलिका दहन 24 की शाम 6.34 से 7.55 बजे तक होगा। इधर नैनीताल हाईकोर्ट ने 26 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा बागेश्वर की जिलाधिकारी ने भी 26 मार्च को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

ज्योतिषों के अनुसार 24 मार्च को प्रदोष काल में भद्रा होने के कारण भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है। इस दिन प्रदोष काल सायं 6.34 से 7.55 बजे तक है। अतः इस समय होलिका दहन करना श्रेयस्कर है। भद्रा उसी रात 11.14 बजे से समाप्त हो जाएगी। विद्वानों के अनुसार होली पर्व उद्यापिनी प्रतिपदा में होती है, इसलिए भी छलड़ी होली पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी। गौला नदी में ख 24 से 26 मार्च तक बंद रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर