मप्रः विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दीं होली की हार्दिक शुभकामनाएं

भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह पर्व रंगों के माध्यम से जीवन में आनंद और उत्साह की बहार लाता है। इस पर्व पर हम सभी एक रंग हो जाते हैं यही भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता का विशेषता है।

तोमर ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में होली को पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्व बताते हुए कहा कि उत्साह और उमंग के विविध रंगों का यह पर्व हमारे जीवन के खुशियों का रंग भर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेश भर में पारंपरिक और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर