ग्वालियर: खेल और वाद विवाद प्रतियोगिता 27 से

ग्वालियर, 24 जनवरी (हि.स.)। राजपूत हितकारिणी सभा द्वारा राजपूत छात्रावास में शहर के प्रथम महापौर एवं सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. राजा पंचम सिंह जी की स्मृति में खेल एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 27 और 28 जनवरी को किया जाएगा। शहर के महाविद्यालयों व संस्थानो के छात्र-छात्राओं एवं युवा जो खेलों में रूचि रखते हैं उनको इन प्रतियोगिताओं में आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में भागीदारी लेने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। यह जानकारी बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजपूत हितकारिणी सभा के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह ने दी।

संत कृपाल सिंह ने बताया कि वालीबॉल प्रतियोगिता का समय प्रतिदिन सुबह 9 से सायं 5 बजे तक राजपूत छात्रावास प्रांगण में रहेगा। वाद विवाद प्रतियोगिता का समय प्रात: 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक माधव विधि महाविद्यालय में रखा गया है। इस प्रतियोगिता का विषय एकल चुनाव है। आयोजन का समापन 28 जनवरी को सायं 4 बजे राजपूत छात्रावास जयेन्द्रगंज में पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में दशरथ सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह सिकरवार, उत्तम सिंह कुशवाह, जागेश्वर सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर