टोल प्लाजा पर ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 26 मार्च (हि.स.)। टोल प्लाजा पर ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरपेटा के मुकलेह उद्दीन नामक एक व्यक्ति को दिघोलखाल टोल प्लाजा पर पकड़ा गया। पुलिस ने संदिग्ध ब्राउन शुगर वाले लगभग 67 ग्राम 5 साबुनदानी बरामद किए, जो उसके वाहन (एएस-01-डीआर-9751) के गुप्त कक्षों में छिपाकर रखे गए थे।

तदनुसार मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर