रायपुर : कांग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है, जनता बहकावे में आने वाली नहीं : उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर, 29 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार से नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस समय विश्वसनीयता खो चुकी है। पहले जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया, अब राहुल गांधी कुछ भी कहें लोग मानने वाले नहीं हैं। लोगों को पता है देश में मोदी की सरकार बन रही है। इन्होंने वादा निभाया नहीं, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है। अब प्रदेश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर