महासमुंद : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा

महासमुंद , 31 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस व पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर