दादर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। दादर में 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले कैब ड्राइवर मोहम्मद जलील खलील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की रात बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली और अकेले घूम रही थी। इस दौरान लड़की को अकेला देखकर कैब ड्राइवर बातचीत करते हुए उसे अपने साथ ले गया। मोहम्मद ने उसे बात करने के लिए मजबूर किया और मुंबई दर्शन कराने के बहाने कैब में बैठाया। उसके बाद मोहम्मद ने कुछ देर तक कैब में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर गई और सारी हकीकत घर वालों को बताई। बाद में घरवालों ने इस घटना शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से कैब ड्राइवर को बीती रात वडाला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

   

सम्बंधित खबर