डॉ. जितेंद्र सिंह ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

उधमपुर। स्टेट समाचार 
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बटल बालियाँ में उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जि़ला पदाधिकारीयों, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक जि़ला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, लोकसभा ऑफिस इचार्ज सोमराज खजुरिया, लोकसभा सहप्रभारी राकेश अंताल भी उपस्थित थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि चुनाव में सिर्फ 19 दिन का समय रह गया है और हम सभी को अपने बूथों को मजबूत कर जनता तक माननीय प्रधानमंत्री नरिंन्द्र मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कार्य करे। आगे उन्होंने कहा की इस बार वोटिंग मशीन पर डॉ जतिन्द्र सिंह का जानी कमल का निशान तिसरे नंबर पर है और लोगों को भी तिसरे नंबर के लिए जागृत किया जाए। इस मौक़े पर सभी  कार्यकर्तायों ने डॉ जितेंद्र सिंह को विश्वास दिलवाया की 19 तारीख तक सभी दिन रात एक कर उनके और प्रधानमंत्री नरिंन्द्र मोदी जी के पक्ष्य में वोट दिलवाएंगे और पुन: उन्हें सांसद बना केंद्रीय सरकार में भेजेंगे।

 

   

सम्बंधित खबर