लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना
- Admin Admin
- Apr 01, 2024
![](/Content/PostImages/DssImage.png)
रायपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव घोषणा समिति में जगह दी और आज उसकी पहली बैठक है। मैं बैठक के लिए जा रहा हूं।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब पहले चरण के चुनाव में भी ज्यादा दिन शेष नहीं है। पहले चरण के नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सभी दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां सभी लोग जनता को लुभाने के भरसक प्रयास में जुटे हुए हैं, तो वहीं भाजपा भी अपनी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस बार 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल