जबलपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत पहुंचे जबलपुर

जबलपुर , 1 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत अपने एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जबलपुर पहुंचकर प्रबुद्ध जनों से चर्चा एवं भेंट कर रात्रि विश्राम केशव कुटी कार्यालय में करेंगे। इसके बाद मंगलवार को सुबह सड़क मार्ग से भोपाल प्रस्थान करेंगे।

संघ प्रमुख बिलासपुर से मंडला होते हुए सड़क मार्ग से शाम को जबलपुर पहुंचे हैं। इसके पहले उन्होंने मंडला में मां नर्मदा का पूजन किया वहां से कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात जबलपुर के लिए रवाना हुए। उनके आने की सूचना मिलते ही संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी केशव कुटी पहुंच गए।

संघ प्रमुख के जबलपुर प्रवास को देखते हुए केशव कुटी में उनकी सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि उनसे मिलने हेतु कुछ खास लोगों को ही अनुमति दी गई है उनके साथ संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी जबलपुर आए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर