अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने 41 मामलों में 15 का किया निष्पादन

पश्चिम चंपारण(बगहा), 3अप्रैल(हि.स.)। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा राजीव कुमार ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में 41 मामलों की सुनवाई की, जिसमें राजस्व सम्बंधित 20 और थाना सम्बंधित 4,समाज कल्याण विभाग सम्बंधित 6 और अन्य 11 मामला का सुनवाई किया।

उन्होंने बताया कि सुनवाई उपरांत 15 मामला का निवारण किया गया। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि मामलों की सुनवाई के दौरान भूमि विवाद संबंधित मामलों में अंचलाधिकारी, थाना के पदाधिकारी सहित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अन्य लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करते हुए सुनवाई की अगली तिथि को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के क्रम मे अंचलाधिकारी, बगहा एक, नगर थानाध्यक्ष बगहा, कार्यपालक सहायक (विधि) प्रभाकर कुमार, कुंदन कुमार, रविकेश गिरि, बालेश्वर गिरि उपस्थित रहें। वही विवादित मामलों की सुनवाई और निष्पादन हो जाने पर फरियादियों में काफी हर्ष देखा गया।

हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी/चंदा

   

सम्बंधित खबर