भोपाल: इंडिया गठबंधन की बैठक 6 अप्रैल को राजधानी में, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

भोपाल, 3 अप्रैल (हि.स.)। इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 6 अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी। इस बैठक में गठबंधन के मुख्य सदस्य दलों के साथ आम आदमी पार्टी, वाम दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), समानता पार्टी की स्टेट लीडरशिप के नेता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार बैठक कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में सुबह 10 बजे बुलाई गई है। इसमें लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ने की संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसले की जानकारी देंगे। बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर