दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

हरिद्वार, 2 जुलाई (हि.स.)। लक्सर क्षेत्र में दिन दिहाड़े एक युवक को गोली मार देने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को आनन-फानन में लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह युवक फैक्टरी से काम कर घर लौट रहा था। उसी दौरान पीपली गांव के पास दो युवकों ने उस पर गाेली चला दी। गोली युवक के पेट में लगी। घायल युवक का नाम दानिश ऊर्फ भूरा निवासी ग्राम बसेड़ी, लक्सर बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/दधिबल

   

सम्बंधित खबर