मुख्यमंत्री डॉ यादव आज बैतूल, नर्मदापुरम और दमोह प्रवास पर

भोपाल, 4 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते राजनेताओं के चुनावी दौरे लगातार जारी है। इसी क्रम में आज गुुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैतूल, नर्मदापुरम और दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रातः 10 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे।प्रातः 10.45 बजे बैतूल पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः 12:40 बजे नर्मदापुरम पहुंचेंगे। पार्टी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल होकर मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2.35 बजे दमोह पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

   

सम्बंधित खबर