मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 6 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले आज यानी शनिवार, 6 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसको लेकर देशभर में विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई इस बार स्थापना दिवस को यादगार बनाना चाहती है। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्थापना दिवस पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा मां भारती की सेवा के लिए समर्पित राष्ट्र सेवकों के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पुनर्स्थापना के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हो, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत विश्व गुरु बने, अंत्योदय की सिद्धि हो, यही बाबा श्री महाकाल जी से प्रार्थना करता हूं। इस पावन अवसर पर उन देवतुल्य विभूतियों को नमन करता हूं, जिनके तप, त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन में यह परिवार विराट स्वरूप ले सका है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर