जनता दरबार में 3 मामले हुए निष्पादित

जनता दरबार में 3 मामले हुए निष्पादित

किशनगंज,06अप्रैल(हि.स.)। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे।

अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे, जिसमें सात मामलों में आवेदन पड़े। तीन मामले का निपटारा मौके पर किया गया। दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण चार मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर