नवी मुंबई में तीन बांग्लादेशी नागरिकों सहित पांच गिरफ्तार

मुंबई, 7 अप्रैल (हि. स.)। नवी मुंबई में पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई इलाकों में अपराधियों और वांछितों की तलाश में एक अभियान चला रखा है। इस दौरान पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश के यह तीनों नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं।

पुलिस के अनुसार नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने क्षेत्र के नेरल और घंसोली में वांछित अभियुक्तों, गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर, संदिग्ध व्यक्तियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया है। इसके तहत शनिवार को पुलिस ने नेरुल में बालाजी पहाड़ी इलाके की एक झुग्गी से मंगेश प्रकाश बोतले (32) को नौ हजार रुपये की कीमत के 874 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-26 के दारवे गांव में समर्थ कृपा बिल्डिंग में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जफर सलाम काजी (35), हवा बेगम जफर काजी (30), नजमुल सलाम काजी (25) के रूप में की गई है। इस तलाशी अभियान के पुलिस ने बोनी शंकर संलुखे (25) नामक दो साल के लिए निर्वासित किए गए आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/सुनील

   

सम्बंधित खबर