असम-नगालैंड सीमा पर गोलीबारी, नगाओं ने की गाय की हत्या

गोलाघाट, 08 अप्रैल (हि.स.)। असम-नगालैंड सीमा पर मेरापानी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। आरोपों के अनुसार सोमवार को नगा उपद्रवियों ने पहले रमेन राभा नामक व्यक्ति के गाय की गोली मारकर हत्या दी। फिर उसका अंग काटकर ले गए।

फिर उसी इलाके के नोमल मुसाहारी नामक व्यक्ति के घर के सामने जमकर हवाई फायरिंग की और उन्हें धमकाया।

इस घटना को लेकर पूरे गांव में आतंक व्याप्त हो गया है। इसकी सूचना तत्काल ही मेरापानी थाने में दी गई। लेकिन, खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस या नागरिक प्रशासन की ओर से किसी के पहुंचने की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पहले भी असम नगालैंड की सीमा पर कई बार संघर्ष होने की घटना सामने आ चुकी है। दोनों ही राज्यों की पुलिस द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोलीबारी भी की गई थी। इसके बाद से सीमा पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया था। लेकिन, आज घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद सुरक्षा बल वहां मौजूद नहीं हो सके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर