पताही में आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर राख

अगलगी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते अंचलअधिकारीअगलगी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते अंचलअधिकारी

पूर्वी चंपारण,09 अप्रैल(हि.स.)। जिले के पताही प्रखंड में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे नोनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश पासवान के घर में लगी आग से लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।पीड़ित सुरेश ने बताया कि 11 बजे वे अपने परिवार संग खेत में काम करने चले गये थे।करीब दो घंटे बाद लोगों ने जानकारी दी कि हुई उसके घर में आग लग गई है।उन्होंने बताया कि कहा कि आग में दो बकरी जल कर मर गये।वही एक भैंस बुरी तरह झुलस गया। जबकि घर में रखे सारा सामान,कपड़ा, अनाज, बिस्तर, चौकी, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो जाए हो गये।

ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी इसके प्रभाव में आ गए। लोगो ने अपने घरों से मोटर पंप लगा कर आग के प्रवाह को कम किया गया। इस बीच सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। पीड़िता ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।वही घटना सूचना पर पहुंची अंचलाधिकारी नाजनी अकरम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

अंचलाधिकारी नाजनी अकरम बताया कि घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट देने को कहा गया है,रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर