असम तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने की नए कानूनों की आलोचना

गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने तीन नए आपराधिक कानूनों की आलोचना की है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ये कानून देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून देश में लागू हो चुके हैं।

बोरा ने कहा, कल लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून हमारे देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रहे हैं। ये कानून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देश के लोगों को लगातार तीन बार केंद्र में चुने जाने के लिए दिया गया उपहार है।

उन्होंने नए कानून के जरिए मानवाधिकारों के उल्लंघन की संभावना के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, हम सभी को तैयार रहना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए कि आने वाले दिनों में इन तीन नए कानूनों के तहत मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर