सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत

मुंबई,01 जून (हि.स.)। पालघर जिले के डहाणू-जव्हार मार्ग पर सोमवार को एक ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी। दुर्घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है और उनका इलाज कासा उप जिला अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह चारोटी गांव के पास हुई जब ऑटोरिक्शा बीच रास्ते में रुका और विपरीत दिशा से आ रहा दोपहिया वाहन उससे जा टकराया। ऑटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार स्कूल जा रही 14 वर्षीय संगीता डोकफोड़े की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर