सिवनीः तेंदुआ शावक पेड़ से गिरा, कुत्तों के नोंचने से हुई मौत

सिवनी, 09 अप्रैल(हि.स.)। जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र के ग्राम छीतापार के राजस्व क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर को 02 माह के तेंदुआ शावक कुत्तों के भय से पेड़ पर चढ़ा था। लेकिन अचानक वह पेड़ से गिर गया और कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी बंडोल सामान्य रविकांत अमृते ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को वन क्षेत्र से भटककर 02 माह का तेंदुआ शावक ग्राम छीतापार राजस्व क्षेत्र में पहुंच गया था। इस दौरान शावक को देख कुत्तों के झुंड ने भौंकना चालू कर दिया। शावक कुत्तों के झुंड से बचने के लिए पेड़ों पर इधर-उधर छलांग लगा रहा था, इसी दौरान वह पेड से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शावक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आगे बताया कि घटना से संबंधित अग्रिम कार्यवाही कर मृतक शावक का पोस्टमार्टम उपरांत शव दाह वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/रवि कुमार सनोडिया

   

सम्बंधित खबर