पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा भारत: कलराज मिश्र

मीरजापुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार की शाम मां विंध्यवासिनी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरान्त मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि जिस प्रकार देश उन्नति कर रहा है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोग कहेंगे, भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि घुटने का आपरेशन होने से लगा कि इस बार नवरात्र में मां के दर्शन को नहीं पहुंच पाऊंगा। लेकिन मां की कृपा हुई और क्रम बना रहा। उन्होंने मां से प्रार्थना किया कि लोग स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और देश समृद्धिशाली बने। दुनिया के अंदर जैसे देश का गौरव बढ़ा है वह और बढ़ता रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर