पुलिस लाइन में पहली बार प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजनप्रकृति से जुड़े पर्व को जरूर मनाना चाहिए: एसपी

पलामू, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले में पारंपरिक रीति रिवाज से प्रकृति का पर्व सरहुल मनाया गया। कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में पहली बार पलामू पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में प्रकृति का पर्व सरहुल का आयोजन किया गया। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुई। उन्होंने फीता काट कर और पूजा अनुष्ठान में भाग लेकर अपनी सहभागिता दी।

मौके पर एसपी ने कहा कि सभी लोगों को प्रकृति से जुड़े पर्व मनाना चाहिए। प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। पेड़-पौधे मानव सभ्यता के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी।

मौके पर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिस स्थल पर पूजा अर्चना हुई, उसे भी संरक्षित करके रखने का संकल्प लिया गया। मांदर की थाप पर लोगों ने आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

बताते चलें कि सरहुल प्रकृति की पूजा है। पेड़ पौधों की रक्षा के लिए और प्रकृति से जुड़े रहने के लिए इस पर्व को आदिवासी समाज के लोग बड़े ही नेम निष्ठा के साथ करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर