जबलपुर में विश्राम करने के बाद बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

जबलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भोपाल नहीं जाए पाए सिवनी, लखनादौन से वापस जबलपुर पहुंचे यहां उन्हें प्लेन से भोपाल के लिए रवाना होना था। जबलपुर में विश्राम करने के बाद गुरुवार सुबह भानतलैया स्थित जबलपुर की प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए गये और मां के दर्शन किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह खेरमाई ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल महापौर जगत बहादुर सिंह अनु भी मौजूद थे।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण भोपाल नहीं जा पाया, फिर ऐसा लगा कि जबलपुर हमारा घर है तो रात यहीं पर रुक जाए। प्रचार प्रसार के लिए बस कुछ दिन और बचे है। इसलिए पूरे प्रदेश में चुनावी दौरा चल रहा है।

गुरुवार को देश के केन्द्रीय मंत्री अमित शाह विशाल सभा को संबोधित करने के लिए मंडला आ रहे है, जिसमें शामिल होने के लिए जा रहा हूं। सीएम जबलपुर से डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए। सीएम मंडला में लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ आम सभा को संबोधित करेगें।

हिन्दुस्थान समाचार/ विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर