गांजा के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार,12 अप्रैल (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सिडकुल थाना पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक सिडकल पुलिस ने चैकिंग के दौरान ग्राम रावली महदूद में सम्राट मार्केट के पास से एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी तो उसके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित के खिलाफ सिडकुल थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सुनील

   

सम्बंधित खबर