विहिप की दुर्गा वाहिनी शक्ति का गठन, प्रिया नाग बनी संयोजिका

खूंटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की रविवार को जिलाध्यक्ष विनोद जयसवाल की अध्यक्षत में हुई बैठक में दुर्गा वाहिनी शक्ति का गठन किया गया। प्रिया नाग को दुर्गा वाहिनी संयोजिका मनोनीत किया गया, जबकि रिया कुमार को सह संयोजिका बनाया गया।

तनु कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजनी कुमारी, रश्मि कुमारी, पीहू कुमारी, शाहरु कुमारी को सदस्य बनाया गया। बैठक में विहिप के जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, बजरंग दल मिलन प्रमुख ओमप्रकाश कश्यप, अभिषेक कुमार, विजय कुमार लहरी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर