ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग के लिए विश्व आज भारत की ओर देख रहा : संजीव चौरसिया

पत्रकारों को जानकारी देते दीघा विधायक

- संकल्प पत्र को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

झांसी,15 अप्रैल(हि.स.)। झांसी के एक होटल में बिहार दीघा विधायक एवं उप्र के सह प्रभारी चुनाव संजीव कुमार भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए 2047 के विकसित भारत के विजन को प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि मोदी जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं। इस संकल्प पत्र को तैयार करने में 15 लाख लोगों का सुझाव, चार लाख नमो एप के माध्यम से लिए गए हैं। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग के लिए विश्व आज भारत की ओर देख रहा है। रेलवे की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम किया जाएगा।

संजीव चौरसिया ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 14 फरवरी 2024 को विकसित भारत के लिए अपना संकल्प लाॅन्च किया। मोदी की गारंटी 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। इसमें समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। नमो ऐप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव प्राप्त हुए और संकल्प पत्र को 24 समूह में बांटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें भारत के अन्य देशों से संबंध आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल सभी सेक्टर का विकास इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है। उन्होंने संकल्प पत्र का सार और विशेषताएं भी बताई। इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, रेलवे, संस्कृति, भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम, समान नागरिक संहिता इत्यादि के बारे में पत्रकारों को घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया।

प्रेस वार्ता में लोकसभा संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान, सांसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अमित साहू, दुष्यंत चतुर्वेदी, अखिलेश गुप्ता, प्रियांशु डे, सहजेंद्र बघेल, सौरव मिश्रा, देवेश तिवारी, मोहित पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

   

सम्बंधित खबर