शांतिकुंज में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

हरिद्वार, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस 'राम नवमी' के मौके पर बुधवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ है। इस दौरान अनवरत रामायण की चौपाइयां मधुर स्वरों में संगीतबद्ध गूंजती रहीं। रामायण पाठ में शांतिकुंज कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में आये प्रशिक्षणार्थी भी शामिल हुए है।

आयोजन के समन्वयक श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि जहां भी रामायण का पाठ होता है वहां हनुमानजी अदृश्य रूप में उपस्थित होते हैं। जिस घर में रामायण को सम्मान के साथ रखा, पूजा और गायन किया जाता है, वहां किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर