उज्जैन: कलेक्टर ने आदतन अपराधी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर
- Admin Admin
- Apr 19, 2024
उज्जैन,19अप्रैल(हि. स.)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने आदतन अपराधी नागदा थाना क्षेत्र के निवासी दीपक पुत्र ओम प्रकाश जैन को एक वर्ष के लिए के लिये जिलाबदर किया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिये हैं।
कलेक्टर के आदेश के तहत उक्त व्यक्ति को उज्जैन जिले की राजस्व सीमा एवं जिले से लगे सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, धार एवं आगर-मालवा की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिये जिलाबदर किया गया है। जिलाबदर की अवधि में उक्त आदेश के तहत अगर उज्जैन जिले में स्थित न्यायालय में उनका कोई प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर उपस्थित होंगे परंतु इसके पूर्व दीपक जैन को संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी। न्यायालय में पेशी होने के तुरंत बाद उन्हें इस आदेश का पालन करना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल/मुकेश