लोस चुनाव 2024 : भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर

भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (शनिवार को) खण्डवा एवं मंदसौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा गुन्नौर एवं पवई, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रीवा और सतना, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सागर और टीकमगढ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कटनी व पन्ना, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सागर, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य अशोकनगर प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खण्डवा एवं मंदसौर प्रवास पर रहेंगे। डॉ. यादव प्रातः 10.45 बजे खण्डवा एवं दोपहर 1.40 बजे मंदसौर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर एवं पवई विधानसभा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री शर्मा प्रातः 9.30 बजे पन्ना में कुशवाह एवं सोनी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रातः 11.30 बजे अमानगंज में सामाजिक संपर्क एवं संवाद करेंगे। गुन्नौर में दोपहर 1 बजे त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.45 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ग्राम कलदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 5 बजे कलदा मंडल के जनजातीय क्षेत्र में जनसंपर्क एवं संवाद करेंगे। रात्रि 9 बजे पन्ना में व्यापारी संघ के सम्मेलन में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रीवा और सतना लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगे। श्री चौहान रीवा लोकसभा क्षेत्र के मऊगंज में जनसभा एवं सतना जिले के रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, उचेहरा और नागौद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सागर और टीकमगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कटनी व पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। आप दोपहर 12.30 बजे कटनी जिले के बोहरीबंद में एवं दोपहर 2.35 बजे पन्ना की पवई विधानसभा में कलदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सागर प्रवास पर रहेंगे।

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य प्रातः 10 बजे भडूली, प्रातः 11 बजे कबीरा, दोपहर 12 बजे बामोरी, दोपहर 1 बजे सिरसी, दोपहर 2 बजे खडीचरा, दोपहर खिरियागुहांस, सायं 4 बजे कजराई, सायं 5 बजे पिपनावदा, सायं 6 बजे खिरियामहू, सायं 7 बजे जमाखेड़ी में जनसंपर्क करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

   

सम्बंधित खबर