सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों उप्र में डूबता हुआ जहाज : नरेंद्र कश्यप

संबंधित फोटो।संबंधित फोटो।संबंधित फोटो।संबंधित फोटो।

अमेठी, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को अमेठी कस्बे के प्रतापगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जिले के पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि समाजवाद का नाम पीडीए में परिवर्तित करना, मेरे ख्याल से राम मनोहर लोहिया जी की आत्मा इस समय व्यथित होगी। जिस समाजवाद को राम मनोहर लोहिया जी ने बड़े ही आदर्श के साथ बनाया था। एक पार्टी उसको पीडीए में तब्दील कर देगी? आज समाजवादियों में इस बात का विरोध है और बहुत सारे समाजवादियों ने पार्टी छोड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा वाली भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों और पीडीए वालों को इस बात का पता है कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में लगातार प्रदेश की जनता भाजपा को आशीर्वाद दे रही है और सपा बसपा और कांग्रेस को नकार रही है। इस बार भी कोई भी हथकंडा समाजवादियों के काम नहीं आएगा। इस बार भाजपा का संकल्प 73 और 75 का नहीं है, 80 में से 80 पार्लियामेंट की जीत है। भाजपा उस संकल्प को लेकर मैदान में उतरी है। इसलिए सपा-बसपा और कांग्रेस यह तीनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में डूबता हुआ जहाज हैं।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कभी भी हम ओबीसी को वह अधिकार नहीं दिया, जो देना चाहिए था। आज भारत की उपलब्धी को दुनिया सम्मान की नजर से देख रही है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष घनश्याम चौरसिया सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/लोकेश त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर