तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से महिला की मौत

चराईदेव (असम), 25 अप्रैल (हि.स.)। चराईदेव में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब सोनारी से शिवसागर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार (एएस-04एसी-6491) की चपेट में मृतक महिला आ गई। दुर्घटना में तत्काल ही महिला के मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान एंगेरा हबीगांव की सुशीला मूड़ा के रूप में हुई है। इसी बीच, बोलेरो वाहन का चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर