(अपडेट) किश्तवाड़ सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
किश्तवाड़, 03 जुलाई (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के गुलाबगढ़ के पास शुक्रवार को एक टिपर गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
यह हादसा तब हुआ जब ड्राइवर ने टिपर पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। अनिरुद्ध सिंह (55) और उनके बेटे दीपक कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान धनतेरार सिंह के बेटे सपूूत सिंह (35) और गिरधारी लाल के बेटे रविंदर सिंह (35) के रूप में हुई है।
---------------

