ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध संगीतकार जटिलेश्वर मुखोपाध्याय को जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 13 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बांग्ला संगीत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार जटिलेश्वर मुखोपाध्याय को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, बांग्ला गीतों के प्रख्यात संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार जटिलेश्वर मुखोपाध्याय के जन्मदिवस पर उन्हें मेरी हृदय से श्रद्धांजलि।

जटिलेश्वर मुखोपाध्याय बांग्ला संगीत जगत के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने अपने संगीत निर्देशन, गायन और गीत लेखन से बंगाली संगीत को समृद्ध किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी कला और योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर