पांडु सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया योग दिवस

गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुवाहाटी के पांडु में स्थित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में 'पांडु सीनियर सिटीजन फोरम' की पहल पर, 'भारतीय योग संस्कृति' और 'गुवाहाटी योग चिकित्सा केंद्र' के तत्वावधान में सीनियर सिटीजन सभागार में एक योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पांडु कॉलेज के बांग्ला विभाग के प्रोफेसर शांतनु रॉय चौधरी ने किया। इस दौरान पांडु सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष निपेन सूत्रधार, सचिव संजीत कुमार दे और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट वक्ताओं ने अपने संबोधन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

वहीं, जालुकबाड़ी भाजपा मंडल समिति द्वारा पांडु के 'उत्तर सारथी' खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक सोमा दास और संचिता पाल के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा (असम प्रदेश) के महासचिव रंजीत भट्टाचार्य, जालुकबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष पियुष शंकर दे, काउंसिलर अजय चक्रवर्ती, कलोल चक्रवर्ती और नागरिक समिति के अध्यक्ष द्विजेन लहकर मौजूद थे। शिविर में लगभग दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

   

सम्बंधित खबर