बलरामपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। आज बुधवार को जिला प्रशासन ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 जुलाई को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 जुलाई 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। यह बैठक समय-सीमा की बैठक समाप्त होने के बाद होगी।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

