अमृतसर पुलिस ने 'धुरंधर' सीन से दी साइबर सीख:एक ​क्लिक से हो सकता बड़ा नुकसान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ऑनलाइन दुनिया में एक गलत क्लिक कितना बड़ा नुकसान कर सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए अमृतसर पुलिस ने साइबर जागरूकता का अनोखा तरीका अपनाया है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर' के एक लोकप्रिय सीन का उपयोग करते हुए पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक छोटा वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेता अक्षय खन्ना नज़र आते हैं। पोस्ट होते ही यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान साइबर सुरक्षा की ओर खींचने में सफल रहा। वीडियो के साथ अमृतसर पुलिस ने लिखा "इंटरनेट की दुनिया में एक क्लिक भी बड़ा नुकसान कर सकता है। अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, क्योंकि हर चुनाव आपकी सुरक्षा से जुड़ा है। सतर्क रहें और साइबर ठगी से बचें।" सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पुलिस के इस रचनात्मक और फिल्मी अंदाज़ की जमकर सराहना की। कई लोगों ने कहा कि ऐसे इनोवेटिव तरीकों से संदेश सीधा आम जनता तक पहुँचता है और तेज़ी से प्रभाव भी छोड़ता है। अमृतसर पुलिस की यह पहल न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि तेज़ी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच एक अहम चेतावनी भी देती है।

   

सम्बंधित खबर