जालंधर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए भारी बरसात का 'येलो अलर्ट' किया जारी

जालंधर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहाना हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (2 जुलाई) से अगले 6 दिनों तक पूरे राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिली है। बारिश के कुछ PHOTOS मौसम विभाग का 6 दिनों का येलो अलर्ट चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने आज यानी 2 जुलाई से अगले 6 दिनों तक पूरे पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। तापमान में भारी गिरावट, बठिंडा रहा सबसे गर्म बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह अब भी सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

   

सम्बंधित खबर